पटना, अगस्त 5 -- शिक्षकों से प्राप्त स्थानांतरण से संबंधित शिकायतों की समीक्षा 31 अगस्त तक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्थापना समिति करेगी। समीक्षा के बाद शिक्षकों का स्थानांतरण या पदस्थापन एक से 10 सितंबर तक होगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने मंगलवार को सभी डीएम और जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजा है। अपर मुख्य सचिव ने शिक्षकों से स्थानांतरण के संबंध में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर प्राप्त सभी शिकायतों का निबटारा का निर्देश दिया है। शिकायतों का निबटारा कैसे करना है यह भी बताया है। जिला के अंदर स्थानांतरण संबंधी शिकायतों की समीक्षा जिला स्थापना समिति करेगी और नये सिरे से स्थानांतरण या पदस्थापन आदेश जारी करेगी। कक्षा 1 से 12 तक के विभिन्न कोटियों के शिक्षकों से स्थानांतरण संबंधी शिकायत ई-शिक्षा कोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.