मुजफ्फरपुर, जनवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शिक्षकों द्वारा ई शिक्षा कोष पोर्टल पर की गई शिकायतों की सुनवाई जिला स्तर पर कैंप लगाकर की जाएगी। अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने इसके लिए मुजफ्फरपुर समेत सभी जिले के डीईओ को निर्देशित किया है। पोर्टल पर आई 2965 शिकायतों में 1197 का एक सप्ताह में निष्पादन किया गया है। अपर मुख्य सचिव ने इसकी समीक्षा की और वीसी में सभी जिले के डीईओ को निर्देश दिया। पोर्टल पर लंबित वेतन, अवकाश और सेवा संबंधित शुद्धियों को लेकर कई शिकायतें की गई हैं। मुजफ्फरपुर समेत अन्य जिलों में 13 से 19 जनवरी के बीच 1197 का समाधान किया गया। सीतामढ़ी समेत कई जिलों में 50 फीसदी से अधिक शिकायतों का समाधान कर लिया गया है। अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि सभी जिले कैंप लगाकर शिकायतों का समाधान करें। समाधान के बाद साक्ष्य के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.