मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 और 8 के शिक्षकों की पेशागत विशेषज्ञता बढ़ाने के लिए एनसीईआरटी की तरफ से कोर्स की शुरुआत की गई है। शिक्षकों को यह कोर्स ऑनलाइन करना होगा। इस कोर्स का नाम डिप्लोमा ऑफ साइंस एट मिडिल एज रखा गया है। यह कोर्स सिर्फ विज्ञान से स्नातक शिक्षक कर सकेंगे। शिक्षकों को कोर्स करने के लिए दो हजार रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। एनसीईआरटी का कहना है कि यह कोर्स मूक कोर्स के तहत शुरू कराया जा रहा है। इस कोर्स में शिक्षकों को विज्ञान के पढ़ाने के नये तरीकों के बारे में बताया जायेगा। इसके अलावा विज्ञान के शिक्षक अपनी क्षमता कैसे बढ़ा सकते हैं, इसके बारे में भी बताया जायेगा। शिक्षकों को कई मॉड्यूल में यह कोर्स कराया जायेगा। हालांकि, एनसीईआरटी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस क...