छपरा, फरवरी 4 -- छपरा। जिले के रिविलगंज प्रखंड के प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज ने शिक्षकों के समसामयिक समस्याओं के निराकरण को शिक्षा विभाग के सचिव से मुलाकात की। प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज ने वार्ता के दौरान सचिव,माध्यमिक शिक्षा से लंबी अवधि से कार्यरत माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के प्रमोशन और जिला के अंदर स्थानांतरण से संबंधित कुछ व्यावहारिक कठिनाइयों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए उसके त्वरित समाधान की मांग की। कक्षा 9 से 10 के विशिष्ट शिक्षक-विद्यालय अध्यापक को कक्षा 11 से 12 के विशिष्ट शिक्षक-विद्यालय अध्यापक के पद पर प्रमोशन के लिए प्रावधान किया गया है। इसी क्रम में कक्षा 11 से 12 के विद्यालय अध्यापक/विशिष्ट शिक्षक के पद पर प्रमोशन (स्वैच्छिक उन्नयन) का भी प्रावधान किया गया है। डॉ राहुल राज ने शिक्षा सचिव को इ...