रांची, मार्च 11 -- रांची। जेपीएससी के नवनियुक्त अध्यक्ष से जुटान के अध्यक्ष प्रो जगदीश लोहरा, संयोजक डॉ कंजीव लोचन एवं डॉ मोहित कुमार लाल ने मंगलवार को शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों के शिक्षकों की प्रोन्नति फाइल विगत डेढ़ वर्षों से लंबित है। इसकी प्रक्रिया में तेजी लाने की जरूरत है। इसमें स्केल 1 से स्केल 2 के लगभग 238 मामले एवं स्केल 2 से स्केल 3 तथा स्केल 3 से स्केल 4 के लिए लगभग डेढ़ सौ मामले हैं। सदस्यों ने कहा कि शिक्षकों की प्रोन्नति के अभाव में राज्य के विश्वविद्यालय की व्यवस्था चरमराने की स्थिति में आ गई है। अध्यक्ष ने कहा कि कुछ प्रक्रियागत अड़चनें थीं, उनको दूर किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.