फरीदाबाद, जून 25 -- फरीदाबाद। निदेशालय स्कूल शिक्षा हरियाणा, पंचकूला की ओर से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा राजकीय मॉडल संस्कृति एवं पीएम श्री स्कूलों में नियुक्ति के लिए शिक्षकों व प्राचार्यों के चयन हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 30 जून को होगा। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 27 जून से लाइव होंगे। यह आशय की जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष प्रो. डॉ. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि लिखित परीक्षा का आयोजन दोपहर दो से 3:30 बजे तक प्रशासनिक मंडल स्तर पर करवाया जाएगा। परीक्षा हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in पर उपलब्ध लिंक से अपनी एंप्लाय आईडी और मोबाइल नंबर दर्जकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.