सहारनपुर, दिसम्बर 10 -- अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ समेत अन्य शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि मंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग की। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व किया। मुलाकात में प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मंत्रालय के समक्ष संविधान संशोधन बिल सदन में लाकर स्वीकृत कराने का अनुरोध रखा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस विषय को गंभीरता से सुना और प्रतिनिधि मंडल को सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी ने बताया कि शिक्षक संघ इस मुद्दे को लेकर लगातार प्रयास कर रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही सकारात्मक परिणाम मिलेगा। प्रतिनिधि मंडल में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बासवराज गुरिकर, अखिल...