फतेहपुर, जनवरी 25 -- फतेहपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक शिक्षक भवन में हुई। पूर्व शिक्षक विधायक लवकुश मिश्र ने कहा कि शिक्षकों कर्मचारियों को एक जनवरी से आठवां वेतनमान मिलना था, कैशलेस इलाज की घोषणा की, चिकित्सीय सुविधा पर भी फोकस किया पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए। मंडल अध्यक्ष प्रयागराज शिव सिंह परमार तथा पूर्व अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र ने कहा शिक्षकों की सुरक्षा की धारा 21 आज तक बहाल नहीं हुई है। अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडेय तथा जिला मंत्री विजय करण ने कहा की मांगों के समर्थन में संघर्ष किया जाएगा। यहां पर महेश प्रसाद मिश्र, घनश्याम सिंह, शक्तिकांत मिश्र, चंद्र प्रकाश, सुरेंद्र यादव, राजेंद्र, हरिश्चंद्र समत तमाम लोग रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.