श्रावस्ती, अप्रैल 12 -- इकौना। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज श्रावस्ती में शनिवार को एक दिवसीय शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गुरुबचन सिंह ने किया। मुख्य अतिथि देवीपाटन मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजीत सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल किया जाय। इसके साथ ही आठवां वेतन आयोग लागू किया जाय तथा वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय दिया जाय। जिससे वह अपने जीकोपार्जन में पूर्ण रुपए निर्भर हो सके । उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि सभी शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन सही समय पर करें। जिलाध्यक्ष गुरुबचन सिंह कि कहा कि सभी शिक्षक अपने दायित्व एवं जिम्मेदारियों को समझें और शासन से दी गई जिम्मेदारियां को पूर्ण रूप से निभाएं । जिससे शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके। कार्यक्रम में विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.