औरंगाबाद, जनवरी 16 -- प्रखंड मुख्यालय स्थित मिडिल स्कूल प्रखंड कॉलोनी में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविंद्रनाथ किशोर ने बताया कि विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक पांच सौ से अधिक विद्यार्थी नामांकित हैं, जबकि शिक्षकों की संख्या बेहद कम है। कई शिक्षकों का तबादला हो जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है। छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को मजबूरी में प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित शिक्षकों की सेवाएं ली जा रही हैं। शिक्षक उपलब्ध कराने को लेकर विभाग को कई बार पत्र भेजे गए हैं, लेकिन अब तक अतिरिक्त शिक्षक की प्रतिनियुक्ति नहीं की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...