शामली, नवम्बर 28 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के दोनों गुटों के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को नवागंतुक जिला विद्यालय निरीक्षक ऐश्वर्या लक्ष्मी जायसवाल से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष कैप्टन रजनीश कुमार, जिला महामंत्री जिया-उल-हक़ अंसारी, देवेंद्र कुमार तथा चेतनारायण गुट से सहारनपुर मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र हुड्डा, जिलाध्यक्ष प्रदीप मलिक और जिला मंत्री नीरज बेनीवाल शामिल रहे। पदाधिकारियों ने डीआईओएस को सहजन के पौधे भेंटकर सम्मानित किया। भेंट के दौरान शिक्षकों के विभिन्न लंबित मामलों पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेष रूप से नवंबर 2024 से अब तक शिक्षकों की एनपीएस राशि खातों में जमा न होने की समस्या को प्रमुखता से रखा गया। इस पर डीआईओएस ऐश्वर्या लक्ष्मी जायसवाल ने सभी लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन...