अमरोहा, जनवरी 30 -- अमरोहा, संवाददाता। प्रदेश सरकार स्तर से स्ववित्तपोषित माध्यमिक वि‌द्यालयों के शिक्षकों सहित बेसिक एवं एडेड माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, विशेष शिक्षक, अनुदेशक तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की वार्डेन, पूर्णकालिक एवं अंशकालिक शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने संबंधी प्रस्ताव को कैबिनेट से स्वीकृति मिलने पर शिक्षक विधायक डा.हरी सिंह ढिल्लो ने खुशी जताई। कहा कि यह अत्यंत सराहनीय, ऐतिहासिक एवं शिक्षक हितैषी निर्णय है। निर्णय प्रदेश के लाखों शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े कर्मियों के लिए सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। गुरुवार को शहर में पक्का बाग स्थित शिक्षक विधायक डा.हरी सिंह ढिल्लो के आवास पर बड़ी संख्या में वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों ...