हरदोई, फरवरी 14 -- हरदोई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य रमेशन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का सामाजिक विषय पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को विभिन्न चरणों में बैचवार आयोजित किया गया। नोडल डायट प्रवक्ता सौरभ मौर्य एवं प्रवक्ता पीताम्बर चौरसिया के साथ संदर्भदाता अभिषेक मिश्र, अभय यादव, इरशाद सिद्दीकी, अशोक कुमार तथा दिव्या अवस्थी ने विभिन्न सत्रों का संचालन किया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तथा एनसीएफ-एसई 2023 के परिप्रेक्ष्य में सामाजिक विज्ञान शिक्षण, भारतीय ज्ञान परंपरा, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का उपयोग, नवाचारी गतिविधियां, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, व्यवसायिक कौशल तथा सामाजिक विज्ञान में आकलन से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। नोडल डायट प...