पटना, फरवरी 4 -- बिहार प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि सरकार वित्तरहित एवं नियमित विद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षकों और कर्मचारियों को नियमित वेतन भुगतान सुनिश्चित करे। नियमित वेतन नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय और विश्वविद्यालयों के तर्ज पर महीने के अंतिम दिन वेतन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित हो। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य की एनडीए सरकार को शिक्षकों से उम्मीदें बहुत ज्यादा है, लेकिन जब उनके हक की बात होती है तो वे दरकिनार कर दिए जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...