मिर्जापुर, जनवरी 8 -- मिर्जापुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद के जिलाध्यक्ष प्रभु नारायण सिंह के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों का दल बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा,वित्त एवं लेखा अधिकारी सुनील कुमार से बरियाघाट स्थित उनके कार्यालय में मिला। इस दौरान शिक्षकों ने शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस दौरान संघ के जिला मंत्री सुधीर कुमार तिवारी,अखिलेश सिंह कोषाध्यक्ष,अखिलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष ओमपाल सिंह,रंजना सिंह पटेल,चंद्र शेखर सिंह,ओम राहुल सिंह,मुकेश श्रीवास्तव,राकेश सिंह,बृजेश पटेल,चंद्रभूषण सिंह आदि शिक्षक रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...