लखनऊ, फरवरी 21 -- टीईटी की अनिवार्यता के विरोध को लेकर टीएफआई के निर्देश पर प्राइमरी स्कूल के शिक्षक रविवार से आंदोलन शुरू करेंगे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सरोजनीनगर ब्लॉक की बैठक में जिलाध्यक्ष सुधांशु मोहन ने बताया कि रविवार दोपहर दो से चार बजे तक शिक्षक एक्स हैंडल पर हैशटैग अभियान में हिस्सा लेंगे। 23 से 25 फरवरी तक शिक्षक हाथों पर काली पट्टी बांधकर विद्यालय में बच्चों को पढ़ाएंगे। 26 फरवरी को दोपहर एक से चार बजे तक बीएसए कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। बैठक में प्रांतीय मंत्री वंदना सक्सेना, अजय सिंह, विजय कुमार, अमित कुमार, प्रेम लता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.