प्रयागराज, जून 18 -- प्रयागराज। कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की गर्मी की छुट्टियां 30 जून तक बढ़ाने और शिक्षकों समेत दूसरे स्टाफ को स्कूल पहुंचने के आदेश को लेकर हलचल बढ़ गई है। ऐसा पहली बार हुआ है कि एकसाथ कई जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि शिक्षकों को भी 30 जून तक का अवकाश दिया जाए। एकसाथ इतने हमदर्द पाकर शिक्षक भी आश्चर्यचकित हैं और व्हाट्सएप ग्रुपों पर पत्र वायरल हो रहे हैं। इसके पीछे एक कारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव भी माना जा रहा है। चूंकि पूरे प्रदेश में सबसे अधिक संख्या परिषदीय शिक्षकों की है तो इन चुनावों में उनका वोट निर्णायक होता है। ऐसे में माना जा रहा है कि इन शिक्षकों का विश्वास जीतने के लिए ये पत्र लिखे गए हैं। कौशाम्बी से सपा सांसद पुष्पेन्द्र सरोज ने 15 जून को मुख्यमंत्री को पत्र लिखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.