मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मड़वन। बीआरसी में बुधवार को वर्तमान बीईओ मिंटू कुमारी एवं पूर्व बीईओ रामयतन सिंह यादव को विदाई दी गई। मुख्य अतिथि एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, उनका अनुभव और मार्गदर्शन सदैव समाज व शिक्षा व्यवस्था के लिए उपयोगी रहता है। उन्होंने बीडीओ को बीईओ का प्रभार मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रशासक से अधिक संवेदनशील मार्गदर्शक की भूमिका निभाना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों बीईओ को अंगवस्त्र, फूल माला एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर थानेदार रामकृष्ण परमहंस, जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार, डीडीओ रामनिवास सिंह, एमडीएम प्रभारी उपेंद्र कुमार, लेखा सहायक रंजीत कुमार, वरीय शिक्षक लखींद्र कुमार, राजगीर प्रसाद यादव, नागेंद्र राय, मुक...