बिजनौर, जनवरी 28 -- यूनिवर्सल एकेडमी बिजनौर में कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कक्षा अध्यापक सूरज चौहान के द्वारा की गई । समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सभी अध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी गई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वचन दिया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अपने अनुभवों को एक दूसरे से साझा किया । शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सभ्य नागरिक बनकर समाज की सेवा करने की सीख दी।तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर अनुज त्यागी ने सभी बच्चों को हर परिस्थिति में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया व निश्चिंत होकर सकारात्मक सोच के साथ बोर्ड परीक्षा को सफल बन...