जौनपुर, फरवरी 13 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मापुर ब्लॉक परिसर में गुरुवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम आयोजित हुई। इस दौरान ब्लॉक क्षेत्र के सभी न्याय पंचायतों से परिषदीय विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया, वहीं बेहतर शैक्षिक कार्यों के लिए नोडल शिक्षक संकुल मनीष कुमार यादव, विष्णु कुमार साहू और अमित कुमार सिंह को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विमलेश यादव तथा विशिष्ट अतिथि बीडीओ कृष्णमोहन यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्...