प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 21 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे में विश्व योग दिवस पर शनिवार को उत्साह दिखा। सरकारी दफ्तरों के साथ स्कूल और कॉलेजों में भी लोगों ने योग किया। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पंतजलि योग समिति के संयोजन में योग कराया गया। एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा के साथ विद्यालय के शिक्षकों ने भी योग किया। योगाचार्य जयप्रकाश पांडेय ने सभी को योग के बारे में जानकारी दी। लखनऊ आवास पर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने भी योग किया। रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक परिसर में बीडीओ विजयशंकर मणि त्रिपाठी के संयोजन में अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी योग किया। नगर पंचायत कार्यालय लालगंज में चेयरमैन अनीता द्विवेदी ने भी कर्मचारियों के साथ योग किया। लक्ष्मणपुर ब्लॉक परिसर में भी अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी योग किया। इसके साथ ही अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.