सराईकेला, फरवरी 11 -- शिक्षकों,पदाधिकारियों और कर्मियों को मिला प्रशिक्षण शिक्षकों,पदाधिकारियों और कर्मियों को मिला प्रशिक्षण -प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन खरसावां, संवाददाता। नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के सफल, निष्पक्ष और सुचारू संचालन को लेकर खरसावां प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बीडीओ प्रधान माझी की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम के दौरान जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनर अजीत कुमार पति, शैलेश कुमार तिवारी और प्रमेन्द्र कुमार पति ने संबंधित शिक्षकों,पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों के दायित्व, मतदान प्रक्रिया, विधि व्यवस्था संधारण, आदर्श आचार संहिता का पालन और निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न...