धनबाद, जनवरी 29 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू मुख्यालय और अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षकेतरकर्मियों ने विवि परिसर में बुधवार को धरना दिया। उन्होंने सातवें वेतनमान का लाभ देने की मांग उठाई। काफी संख्या में शिक्षकेतरकर्मियों को अब भी छठा वेतनमान मिल रहा है। इस कारण कर्मियों में आक्रोश देखा गया। नारेबाजी व प्रदर्शन के बीच कुलपति प्रो रामकुमार सिंह व रजिस्ट्रार डॉ राधानाथ त्रिपाठी वार्ता के लिए पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के बाद आश्वासन दिया गया कि वित्त समिति व सिंडिकेट से प्रस्ताव पास कराकर औपबंधिक रूप से शिक्षकेतरकर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। जिन कर्मियों का वेतन निर्धारण नहीं हुआ है, उनके लिए उच्च शिक्षा निदेशालय से कैंप लगाकर वेतन निर्धारण किया जाएगा। गुरुवार को फाइनेंस कमेटी व सिंडिकेट की बैठक करने का निर्णय लिया ...