बिहारशरीफ, जनवरी 13 -- शिक्षका ने कंप्यूटर शिक्षक पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप डीईओ ने कहा, आरोप गंभीर, बीईओ को जांचकर मांगी गयी है रिपोर्ट शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिरारी के प्लस टू जनता हाई स्कूल में तैनात कंप्यूटर शिक्षक पर स्कूल की एक शिक्षिका ने शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में शिक्षका द्वारा डीईओ को ज्ञापन दिया गया है। शिक्षिका ने कहा कि आरोपी शिक्षक द्वारा उनके साथ अशोभनीय और अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। डीईओ डॉ तनवीर आलम ने कहा कि शिक्षिका द्वारा आवेदन दिया गया है। लगाये गये आरोप को पूरी गंभीरता से लिया गया है। शेखपुरा बीईओ को स्कूल जाकर सभी पक्षों का बयान लेने और जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद यदि मामला सत्य पाया गया तो आरोपी शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई के ...