बरेली, दिसम्बर 18 -- बिशारतगंज अलीगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षक की मौत पर विभिन्न मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। रविवार को बिशारतगंज के शिक्षक विनोद कुमार शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने को लेकर एक ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवस्वरूप शर्मा व जिलामंत्री रोहित सिंह, बनबारी लाल राठौर,जैनेंद्र भारद्वाज, रविशंकर रस्तोगी और सभी ब्लाक अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...