फिरोजाबाद, दिसम्बर 14 -- शिकोहाबाद में आरौज के पास नेशनल हाइवे पर चल अंडरपास निर्माण के चलते दो कार आपस में टकरा गईं। कार लोहे का जाल तोड़कर गिट्टी के ढेर पर चढ़ गईं। वह तो गनीमत रही कि हादसे में कार सवार कोई घायल नहीं हुआ। आरोज के पास नेशनल हाईवे पर अंडरपास बनाया जा रहा है। रविवार को दो कारें डायवर्जन पर आपस में टकरा गईं। कार सवार सहारनपुर जनपद के रहने वाले अजय कुमार व दूसरी कार को कानपुर जनपद के संदीप कुमार चला रहे थे। दोनों ही कारें डायवर्जन के कारण अचानक अनियंत्रित होकर टकराईं। हादसे के दौरान दोनों कार गिट्टी के ढेर पर लोहे का जाल तोड़कर चढ़ गईं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलाकर कारों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि कार हादसे का शिकार हुई है लेकिन कोई घायल नहीं ह...