फिरोजाबाद, फरवरी 22 -- शिकोहाबाद के एक प्रतिष्ठित नमकीन कारोबारी पर उनकी पत्नी ने आभूषण एवं नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पति पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कटरा मीरा निवासी विवेक गुप्ता शहर के प्रमुख नमकीन विक्रेता हैं। उनकी पत्नी रश्मि गुप्ता ने आरोप लगाया है कि नौ फरवरी की सुबह विवेक गुप्ता उसकी अलमारी में रखे आभूषण एवं नकदी को चुरा ले गया। रश्मि का कहना है कि उनका पति आए दिन उसके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करता है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति के एक अन्य महिला से संबंध हैं तथा इसके कारण ही वह घर से कीमती सामान ले जा रहे हैं। इस वजह से ही घर में पीड़िता के साथ में मारपीट करते हुए जान से मारने की साजिश भी रच रहे है। पीड़िता का कहना है कि पति, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.