गुड़गांव, जनवरी 15 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। शिकोहपुर गांव की अनुसूचित जाति कॉलोनी का कृषि विज्ञान केंद्र के साथ दशकों से लंबित भूमि विवाद के समाधान किया गया। गुरुवार को शिकोहपुर के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल हरियाणा उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह की अगुवाई में केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। पूरे मामले को लेकर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। केंद्रीय मंत्री की ग्रामीणों के साथ हुई बैठक में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव शामिल रहे। संबंधित प्रशासनिक और तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की गई। मामले की जानकारी लेने और सभी तथ्यों पर विचार-विमर्श के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित भूमि को लेकर आवश्यक कार्रवाई कर ग्र...