सहारनपुर, फरवरी 19 -- हाईटेंशन लाइन में कटिया डालकर खेत में बिछाए लोहे के तार में करंट प्रवाहित कर शिकार करने वाले चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस खतरनाक करतूत से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर बड़कला में एक दिन पूर्व खेत में पानी देने जा रहे दो युवक करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए थे। बताया जा रहा है कि शिकार के उद्देश्य से खेत के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर कटिया डालकर तार बिछाया गया था, जिसमें तेज करंट दौड़ रहा था। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अरुण पुत्र सेठी निवासी बड़कला, अजीत निवासी नागल माफी, शुभम पुत्र बलबीर निवासी जमौर (थाना बेहट) और राजेंद्र उर्फ काला पुत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.