हरिद्वार, दिसम्बर 19 -- हरिद्वार के पूर्वी पथरी बीट क्षेत्र में शुक्रवार को शिकार की तलाश में खेत तक पहुंचा गुलदार खुद ही मुसीबत में फंस गया। शिकार की तलाश में गुलदार पेड़ की टहनियों से जा उलझा। वन विभाग के अफसर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। पूरा रेस्क्यू दोपहर से शाम करीब साढ़े पांच बजे तक चला। रणसुरा गांव के पास जंगल से निकला गुलदार कुत्ते का शिकार करने के लिए खेतों में घुस आया। ग्रामीण कुछ समझ पाते, इससे पहले ही गुलदार ने पेड़ पर छलांग लगाई। इसके बाद एक से दूसरे पेड़ की ओर कूदते समय गुलदार पॉपुलर की टहनियों में उलझ गया। यह देखकर गांव के लोग सहम उठे। कुछ ही देर में आसपास के इलाकों से लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। गुलदार काफी देर तक पेड़ पर फंसा रहा और बाहर निकलने की कोशिश करता रहा, लेकिन टहनियों में फंसा उसका पिछला पैर उसे और उलझाता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.