गिरडीह, नवम्बर 9 -- तिसरी, प्रतिनिधि। 5 नवंबर से लापता तिसरी थाना क्षेत्र के गड़कुरा गांव के निवासी विनोद मरांडी का शव बरवाडीह के सगुनवा जंगल में मिला है। तिसरी के थाना प्रभारी रंजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तिसरी थाना क्षेत्र के बरवाडीह के सगुनवा जंगल से शुक्रवार देर रात विनोद मरांडी का शव बरामद किया। इस सम्बन्ध में बताया गया कि सूअर को मारने व फंसाने के लिए लगाए गए बिजली के करंट युक्त जाल की चपेट में आने से विनोद मरांडी की मौत हुई है। शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है। इधर तिसरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरवाडीह गांव के दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मालूम हो कि तीन दिन पहले यानी 5 नवंबर की रात विनोद मरांडी गड़कुरा गांव के ही तालो मरांडी के साथ जंगली सूअर का शिकार करने गांव से लगभग चार किलो मीटर की दूरी पर स्थित जंगल गए...