दुमका, जनवरी 29 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि।शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र में 29 जनवरी को 5 घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उक्त मामले में विद्युत ऊर्जा विभाग के कनीय अभियंता दीपक कुमार ने बताया 33 केवी बिजली खंभा, वायर, आदि यांत्रिक तकनीकी कार्य की जाएगी। लगातार हो रही बिजली शॉर्ट सर्किट, वोल्टेज अप डाउन की समस्या को दूर करने के लिए टीम द्वारा कार्य की जाएगी। जिससे 29 जनवरी को विद्युत आपूर्ति शिकारीपाड़ा, रानेश्वर क्षेत्र में प्रभावित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...