रामपुर, जून 15 -- मिट्टी से लदे डंपर गांव से गुजरने पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आये। डंपरों को रोककर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मामले की शिकायत एसपी और डीएम से करते हुए जांचकर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। मामला क्षेत्र के गांव शिकारपुर का है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रतिदिन तमाम मिट्टी से लदे डंपर गांव से होकर गुजर रहे हैं। जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त होने लगीं हैं साथ ही किसी भी समय डंपर हादसे का सबब बने हुए हैं। ग्रामीणों ने मामले का विरोध किया तब खनन धंधेबाज साजबाज का हवाला देते हुए गाली-गलौज एवं मारपीट पर उतारु हो गए। विरोध में तमाम ग्रामीण सड़क पर उतर आए और डंपरों को रोककर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करते हुए जांचकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हंगामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.