चंदौली, फरवरी 22 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शिकारगंज बाजार इन दिनों अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा है। सड़क की पटरियों पर अवैध कब्जों के कारण यहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। ठेला, खोमचे, गुमटी और अस्थायी दुकानों ने न केवल फुटपाथ घेर रखे हैं, बल्कि कई दुकानदारों ने अपने-अपने बोर्ड और सामान भी सड़क तक फैला दिए हैं। इससे बाजार की मुख्य सड़क संकरी हो गई है और वाहनों के आवागमन में भारी दिक्कतें आ रही हैं। बाजार के प्रमुख चौराहे पर स्थिति और भी गंभीर है। यहां वाहन चालक अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन आड़े, बेड़े और तिरछे तरीके से खड़े कर देते हैं। पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोग जहां जगह मिलती है। वहीं वाहन खड़ा कर देते हैं। परिणामस्वरूप राहगीरों और स्कूली बच्चों को सड़क के बीच से गुजरना पड़ता है। जिससे दुर्घटना की आशंका ...