बरेली, मार्च 16 -- मेडिकल स्टोर लाइसेंस का आवेदन निरस्त होने पर युवक ने जब इसके विरुद्ध शिकायतें की तो जिला होम्योपैथिक अधिकारी डिप्रेशन में आ गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतें झूठी हैं और इसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान हो गई हैं। उन्होंने कोतवाली में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रेमनगर शाहाबाद के रहने वाले मो. फैज उल्ला खां ने औषधि लाइसेंस के लिए जिला होम्योपैथिक अधिकारी कार्यालय में आवेदन किया था। जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. मंजू सिंह के मुताबिक, मानक पूरा नहीं होने के कारण आवेदन निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद से फैज उल्ला आईजीआरएस पर लगातार शिकायत कर रहा है जो मनगढ़ंत और फर्जी तथ्यों पर आधारित है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई हैं। सरकारी कार्य में बाधा पैदा हो रही है। झूठी शिकायतों की वजह से वह मानसिक रूप से अवसाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.