फिरोजाबाद, जनवरी 13 -- उच्चाधिकारियों से की गई शिकायत को वापस करने को लेकर दबंगों ने पीड़ित के घर जाकर धमकी दी। पीड़ित ने थाने में दोनों दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। राघवेन्द्र पुत्र हरवीर सिंह निवासी करनपुर थाना नसीरपुर ने एक मामले को लेकर गांव के सुंदर सिंह उर्फ चट्टा पुत्र भोजराज, शैलेन्द्र सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी हैवतपुर कर्खा के खिलाफ उच्चधिकारियों को शिकायती पत्र दिया। आरोपियों ने 25 दिसम्बर की रात दोनो आरोपियों ने घर के सामने आकर कहा कि जो शिकायत की है उसे वापस ले लो। अगर शिकायत वापस नहीं ली तो तुझे जान से मार देंगे। जिससे पूरा परिवार डर के साए में जीने के लिए मजबूर है। पुलिस ने धमकी देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...