बगहा, जनवरी 1 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर चनपटिया अंचल कार्यालय में शिकायत पेटी लगायी गयी। बुधवार की शाम अंचलाधिकारी कमलकान्त सिंह ने अपने कक्ष के बाहर लगे शिकायत पेटी में ताला बंद कर इसका शुभारम्भ किया। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य राजस्व से जुड़ी शिकायतों पर कारवाई कर आम जनता की समस्याओं का समाधान करना है। शिकायत पेटी लग जाने से लोगों की जमीन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। लोग कोई भी लिखित शिकायत इस पेटी में डाल सकते हैं। शिकायत पेटी अंचलाधिकारी ही खोलेंगे और शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जायेगा। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कि भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम के दौरान सूबे के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को अंचल ...