मथुरा, फरवरी 18 -- मथुरा। वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित टटिया स्थान के समीप कुंज में निर्माण की शिकायत पर पहुंची प्राधिकरण की टीम ने काम रुकवा दिया। अभियंताओं ने हिदायत दी कि जबतक जांच पूरी ना हो निर्माण नहीं किया जाना चाहिए, अन्यथा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा सकती है। मंगलवार को वृंदावन के टटिया स्थान के समीप कुंज में जेसीबी से नीम खोदकर निर्माण चल रहा था। लोगों ने बताया कि निर्माणकर्ताओं ने मैदान में लगे कई पेड़ों को भी काट दिया। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत की। शिकायत के बाद वृंदावन पहुंचे प्राधिकरण के अवर अभियंता बदन सिंह ने निर्माणकर्ताओं से काम बंद करने की हिदायत दी। इसके बाद काम रोक दिया गया। उन्होंने निर्माणकर्ताओं से निर्माण संबंधी सारी पत्रावली लेकर प्राधिकरण के अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.