पीलीभीत, जनवरी 6 -- घुंघचाई। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। यहां पर जांच के बाद टीम खानापूर्ति कर वापस लौट गई। इससे शिकायतकर्ता और ग्रामीणों में आक्रोश है। थाना क्षेत्र के गांव मदारपुर में लंबे समय से धार्मिक स्थल और राजस्व भूमि पर कब्जा कुछ लोग फसलों की बुवाई करते आ रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर दो वर्ष पूर्व पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने भूमि को कब्जामुक्त कराया था। विभागीय अनदेखी के चलते पुनः धार्मिक स्थल और राजस्व भूमि पर कब्जा कर लिया। शिवम ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर भूमि को कब्जामुक्त कराने को लेकर शिकायत की थी। सोमवार को राजस्व निरीक्षक नन्दलाल, हल्का लेखपाल अतेंद्र प्रताप ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। राजस्व भूमि पर खड़ी फसल को जुतवा दिया। आरोप है कि धार्मिक स्...