समस्तीपुर, जनवरी 7 -- विभूतिपुर। स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत पर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दलसिंहसराय- सिंघियाघाट मुख्यपथ एसएच 88 पर कल्याणपुर बाजार में सड़क पर बह रहे नाले का गंदा पानी का स्थल निरीक्षण करने बीडीओ, सीओ और आरओ पहुंचे। बुधवार को बीडीओ सुनील कुमार, सीओ रणधीर रमन, आरओ कैलाश प्रसाद मंडल पहुंचे और स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने इसे विभागीय अधिकारी से बताकर समस्या का समाधान का रास्ता बताया। विदित हो कि सड़क किनारे दोनों और नाला का निर्माण कराया गया है। बीच में 200 मीटर तक बचा हुआ है। जहां मिट्टी भरकर ऊंचा कर दिया गया है। कल्याणपुर में जहां नाला का पानी सड़क पर बहता है वहीं बगल में बैंती नदी भी है। पहले नाला का पानी नदी में गिर जाता था। वर्तमान में उस जगह पर नदी किनारे से मिट्टी भरा गया है। जिसके कारण नाला का मुंह जाम हो गया है और पानी सड़...