पीलीभीत, दिसम्बर 9 -- पूरनपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के सामने निजी अस्पताल को लेकर हुई शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने पुलिसकर्मियों के साथ जाकर जांच के बाद निजी अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर सील कर दिया है। संबंधित से दो दिन के अंदर पेपर मांगे गए हैं। बीते शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस मैं शहर के ब्लॉक रोड स्थित शाहजी अस्पताल को लेकर शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद सोमवार की शाम प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनीष राज शर्मा ने पुलिस कर्मियों के साथ अस्पताल जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान संचालन को लेकर प्रपत्र मांगे गए। खामियां पाए जाने पर ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया गया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभी ऑपरेशन थिएटर को सील किया गया है। संचालन को लेकर प्रपत्रों को दो दि...