मेरठ, जनवरी 7 -- हस्तिनापुर। मंगलवार को नगर के मुख्य मार्ग पर नगर पंचायत द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र के सामने अतिक्रमण कर रखे गए खोखे हटाए गए। जेबीसी चलती देख कई लोगों ने अपने खोखे स्वयं ही हटा लिए। नायब तहसीदार सचिन चौधरी व ईओ राजीव कुमार ने बताया कि काफी दिनों से केवीके के प्रभारी द्वारा अतिक्रमण हटवाने की शिकायत की गयी थी। जिस पर मंगलवार को नगर पंचायत कर्मियों द्वारा केवीके के बाहर रखे खोखों को जेसीबी द्वारा हटा दिया गया। कुछ लोगों ने स्वयं ही अपने खोखे हटा लिये। उनका कहना है कि मुख्य मार्ग पर प्रवेश द्वार से लेकर अंतिम छोर तक खोखे रखकर अतिक्रमण किया हुआ है। परंतु प्रशासन द्वारा केवल उनके ही खोखे हटवा दिये गये है। यदि अभियान ही चलाना है तो सभी के खोखे हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। इस संबंध मे ईओ राजीव कुमार का कहना है कि उक्त अतिक्रमण...