फतेहपुर, मार्च 23 -- फतेहपुर। ग्राम सभा फुलवामऊ के ग्राम सदस्य एवं ग्रामीणों द्वारा डीएम को दी गई शपथ पत्र के शिकायत की हकीकत जांचने के लिए शनिवार को जिला मुख्यालय से एक टीम गांव पहुंची। जहां शिकायत के आधार पर ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव से पूछताछ की तो न स्पष्ट जानकारी दे पाए और न ही खर्च की गई धनराशि के प्रपत्र ही उपलब्ध कराए गए। जांच अधिकारियों ने एक सप्ताह के अंदर ग्राम सचिव को पत्रावलियां प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। गांव के ग्राम सदस्य अर्जुन, जितेन्द्र, मोनू अवस्थी, देशराज मौर्य, हिमांशू सिंह, संजय सिंह चौहान समेत अन्य ग्रामीणों द्वारा डीएम से शिकायत की गई थी कि ग्राम सभा में विभिन्न कार्यो के लिए धनराशि निकाल कर बंदरबाट कर लिया गया है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई भी कार्य नहीं दिखाई दे रहा है। डीएम के निर्देश पर शनिवार को टीम के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.