बुलंदशहर, फरवरी 10 -- जहांगीराबाद में नशेड़ी द्वारा महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने की शिकायत पर स्थानीय पुलिस और आबकारी निरीक्षक ने भांग के ठेके की मौके पर जाकर जांच की है। जांच के दौरान ठेका बंद पाया गया है। बता दें कि जहांगीराबाद के मोहल्ला प्रभु दयाल में नशेड़ी युवक द्वारा घर के बाहर ही महिला से अश्लील हरकत और फब्तियां कसने का मामला सामने आया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप था कि मोहल्ले में अवैध रूप से भांग की बिक्री की जा रही थी। वहीं इसकी शिकायत होने पर मंगलवार को आबकारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने स्थानीय पुलिस के साथ मौके का निरीक्षण किया। हालांकि निरीक्षण के दौरान अवैध ठेका बंद पाया गया। आबकारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि किसी भी हालत में अवैध रूप से भांग की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। निरीक्षण ...