मऊ, जनवरी 11 -- मऊ, संवाददाता। जनपद की पुलिस ने एसपी के नेतृत्व में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध ओर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने पर प्रदेश में अव्वल आई है। जिस पर एसपी ने संबंधित अधिकारियों, थाना प्रभारियों ओर आईजीआरएस पोर्टल से जुड़े पुलिसकर्मियों की पीठ थप-थपाई और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह से कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। एसपी इलामारन जी ने में बताया कि माह दिसंबर 2025 में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का मुख्यमंत्री कार्यालय से मूल्यांकन किया गया, तो मऊ जनपद की पुलिस ने शत प्रतिशत कार्रवाई करते हुए अव्वल आई है। एसपी ने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के लिए जिले के समस्त अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सदैव निर्देशित किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.