लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में खीरी जिला प्रदेश में 7वें स्थान पर आया है। जनवरी में 44वां स्थान आया था फरवरी में करीब 37 अंक सुधार हुआ है। शिकायतों के निस्तारण पर सरकार का पूरा फोकस रहता है। इसकी शासन से लगातार समीक्षा होती है वहीं रैंकिंग भी जारी की जाती है। जनवरी में शिकायत निस्तारण में 44वां नंबर आने जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने विभागवार अफसरों के साथ बैठक कर चेतावनी दी थी कि शिकायत निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए। विभागाध्यक्ष सभी शिकायतों का निस्तारण समय से कराएं। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम की सख्ती के कारण फरवरी महीने में शिकायतों के निस्तारण की रैंकिंग में सुधार हुआ है। बताते चलें कि इससे पहले शिकायत निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने कई अधिकारियों का वेतन रोका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.