बरेली, फरवरी 4 -- बेसमेंट निर्माण बिना नक्शा पास कराने की हुई थी शिकायत बीडीए, पुलिस फोर्स और प्रशासनिक टीम ने मौके पर की जांच बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। मोहल्ला सौदागरान में मौलाना तौकीर के एक भाई के भवन में किए गए बेसमेंट निर्माण को लेकर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने बुधवार शाम को मौके पर पहुंचकर पैमाइश और जांच-पड़ताल की। बीडीए की टीम पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में पहुंची, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बना रहा। बताया जा रहा है कि मौलाना तौकीर के एक भाई द्वारा भवन के बेसमेंट में निर्माण कार्य कराया है। इस निर्माण को लेकर कुछ स्थानीय लोगों ने बीडीए में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि बेसमेंट का निर्माण बिना विधिवत स्वीकृति के कराया जा रहा है और यह निर्माण अवैध है। शिकायत के बाद बीडीए ने मामले को...