कन्नौज, फरवरी 24 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकासखंड के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जयसिंहपुर के शिक्षक हरिओम सिंह को बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से कार्यमुक्त कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक के द्वारा दिए गए प्रार्थना-पत्र पर संज्ञान लेते हुए यह निर्णय लिया। प्राथमिक विद्यालय जयसिंहपुर के सहायक अध्यापक हरिओम सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपे प्रार्थना-पत्र में आरोप लगाया था कि भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज, सिकंदरपुर के केंद्र व्यवस्थापक योगेंद्र कुमार द्वारा परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों के समक्ष उनसे अभद्र व्यवहार किया गया तथा मोबाइल से धमकी दी जा रही है। इस गंभीर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक ने उन्हें तत्काल उक्त परीक्षा केंद्र से हटाकर बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से कार्य मुक्त कर दिया। बीईओ ने आ...