प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 10 -- रानीगंज थाने पर शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में आई एक महिला समस्या का निस्तारण न होने के कारण फफक पड़ी। इसके बाद उसकी विवादित जमीन पर राजस्व और पुलिस टीम भेजी गई। समाधान दिवस पहुंची रानीगंज के जाजूपुर निवासी प्रमोद यादव की पत्नी सुमन यादव ने अरोप लगाया कि उसकी आबादी की भूमि पर विपक्षी कब्जा कर रस्ता बन्द कर दिए हैं। कई बार तहसील, थाना समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी किंतु आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। वह थाने पर फफक फफक रोने लगी। इसके बाद उसकी शिकायत के निस्तारण के लिए टीम मौके पर भेजी गई। एसपी ने सुनी शिकायतें, मौके पर भेजी टीम पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शनिवार को देहात कोतवाली में जनशिकायतों की सुनवाई की। समाधान दिवस में आईं 12 शिकायतों में तीन का निस्तारण किया गया। इनमें एक पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.