पीलीभीत, मार्च 19 -- शिकायत करने से नाराज युवक ने साथियों के सहयोग से घर में घुसकर गाली गलौज की। विरोध करने पर तमंचा और बांका के बल पर जमकर पीटा। घटना को लेकर पड़ोस के कई लोग पहुंच गए। तभी आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी डॉक्टर मुजाहिद खान ने बताया कि 16 मार्च की रात साढ़े 11 बजे गांव के ही शादाब, बिलाल और मंसूर खान ने घर में घुसकर गाली गलौज की थी। आरोपी मंसूर खान कोतवाली में शिकायत करने की बात कह कर साथियों के साथ मारपीट करने लगा। हाथ में तमंचा और बांका लेकर महिलाओं के साथ भी अभद्रता कर मारपीट की। पिटाई से शरीर में गुम और खुली चोटें आई। ग्रामीण ने बताया आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। जान माल का खतरा बताकर तहरीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.